फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रस्ताव का समर्थन से भारत के हिंदुओं में रोष : नरसिंहानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। धार्मिक ग्रंथ जलाने के विरोध में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान एक प्रस्ताव लाया, जिसका मुस्लिम देशों के साथ भारत ने भी समर्थन किया है। यति नरसिंहानंद का कहना है कि भारत के पाकिस्तान को समर्थन देने पर भारत के हिंदुओं में भारी रोष है। शुक्रवार को शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने अपने और अपने शिष्यों के रक्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर अपना विरोध प्रदर्शित किया है। उनके साथ उनके शिष्य अनिल यादव, मदन मुखिया, बृजमोहन सिंह, यति कृष्णानन्द, यति रामस्वरूपनन्द, यति असीमानंद, सनोज शास्त्री मौजूद रहे। यति नरसिंहानंद ने कहा कि स्वीडन में हुई इस घटना पर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में एक विरोध प्रस्ताव रखा इस विरोध प्रस्ताव पर नेपाल जैसे छोटे से देश ने स्वयं को तटस्थ रखा और अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस व जर्मनी जैसे स्वाभिमानी देशों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसका हम विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें