फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोविंदपुरम में पांच घंटे बंद रहेगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजलीघर में उपकरणों की मरम्मत के चलते गोविंदपुरम क्षेत्र में आपूर्ति आज सुबह 11 से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। गोविंदपुरम के एसडीओ रमेश कुमार ने बताया कि 11 से चार बजे के बीच शटडाउन रहेगा। इससे गोविंदपुरम, शताब्दीनगर, स्वर्णजयंतीपुरम, इंद्रपुरी, सरस्वती विहार आदि की आपूर्ति बंद रहेगी। लोगों से अपील है कि वह अपने बिजली से संबंधित सभी कार्य समय से पूरा कर लें, ताकि उनको शटाडाउन के समय परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

अलग से बनी हेल्प डेस्क, त्वरित होगा समाधान
स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कविनगर स्थित स्काडा सेंटर में अलग से हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसमें आने वाली शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा। अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी स्मार्ट मीटर की समस्या का समाधान भी कराएंगे। इसमें बिल गड़बड़ी, बिजली कटने समेत अन्य समस्याओं की शिकायतें भी सुनी जाएंगी।
कई इलाकों में बिजली ने दिया झटका
शहर और देहात के कई इलाकों रात और बृहस्पतिवार दिन में बिजली कटौती हुई। सिद्धार्थ विहार के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि रात में दो घंटे और दिन में भी डेढ़ घंटे कटौती होने से लोगों को दिक्कत हुई। स्थानीय निवासी प्रवीण मुखिया ने बताया कि गर्मी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में रात में बिजली जाने से नींद खराब हो रही है। दिन में भी राहत नहीं मिल रही है। लोनी के ट्रोनिका सिटी और पाइपलाइन रोड पर भी तीन घंटे तक की कटौती ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें