फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट ऑडिशन आज

Fri, 21 Oct 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
टैलेंट हंट के लिए ऑडिशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर भारत की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और परखने के लिए अमर उजाला टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट का इंतजार खत्म हो गया है। शनिवार को नेहरूनगर स्थित अमर उजाला के ऑफिस में सुबह दस बजे से ऑडिशन शुरू हो जाएगा। ऑडिशन को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह दिख रहा है और इसके लिए सैकड़ों आवेदन आए हैं। इसमें 12 साल से ऊपर की उम्र के प्रतिभाशाली शामिल हो सकते हैं।


अमर उजाला का अनूठा टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट ‘सुपर टैलेंट’ का ऑडिशन शनिवार और रविवार को सुबह दस बजे से पांच बजे तक होगा। प्रतिभागियों का ऑडिशन लेने के लिए गांधर्व संगीत महाविद्यालय की गायन शिक्षिका मीरा सक्सेना और आदित्य श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। रविवार के ऑडिशन के लिए गांधर्व संगीत महाविद्यालय के ही गायन शिक्षक सुशील गोयल प्रतिभागियों का ऑडिशन लेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला के इस मंच पर उन सभी प्रतिभाओं को मौका मिलेगा, जिनके पास आवाज का जादू और हंसने हंसाने की अनोखी कला होगी। सुपर टैलेंट हंट शो में सिंगिंग और स्टैंड-अप में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 9211140008 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ऑडिशन सेंटर पर 500 रुपये जमा करके अपना एडमिट कार्ड लेना होगा। बिना एडमिट कार्ड के ऑडिशन मान्य नहीं होगा। कॉन्टेस्ट के प्रथम विजेता को 50000, द्वितीय को 25000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10000 का इनाम दिया जाएगा।

इसके अलावा सिंगिंग कॉन्टेस्ट जीतने वाले प्रतिभागियों के बीच हर घर की आवाज प्रतियोगिता होगी। विजेताओं की अमर उजाला एक खास एलबम भी निकालेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें