उत्तर भारत की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और परखने के लिए अमर उजाला टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट के दूसरे राउंड का ऑडिशन रविवार को हुआ। नेहरूनगर स्थित अमर उजाला के ऑफिस में सुबह दस बजे से पहले से प्रतिभागियों की भीड़ जुटने लगी। ऑडिशन का जज्बा न केवल युवाओं में बल्कि बुजुर्गों में भी दिखा।
सुपर टैलेंट में गायन का ऑडिशन देने वालों की संख्या ज्यादा रही। ऑडिशन के दौरान अमर उजाला का दफ्तर रफी, मुकेश और मन्नाडे के गानों से गूंज उठा। ऑडिशन में आए अधिकतर लोगों ने पुराने गीतों को ही गुनगुनाया।
ऑडिशन देने के लिए 15 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक के बुजुर्ग पहुंचे। प्रतिभागियों का ऑडिशन लेने के लिए गांधर्व संगीत महाविद्यालय के गायन शिक्षक सुशील गोयल, नोएडा से आदित्य श्रीवास्तव और सलाम नमस्ते कम्यूनिटी रेडियो की स्टेशन हेड वर्षा छाबड़ा मौजूद रहीं।
प्रथम विजेता को मिलेगा 50 हजार का इनाम
दोनों दिन के ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को सेकेंड राउंड के लिए चुना जाएगा। कॉन्टेस्ट के प्रथम विजेता को 50000, द्वितीय को 25000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10000 का इनाम दिया जाएगा।
इसके अलावा सिंगिंग कॉन्टेस्ट जीतने वाले प्रतिभागियों के बीच हर घर की आवाज प्रतियोगिता होगी। इन विजेताओं की अमर उजाला एक खास एलबम भी निकालेगा।
ऑडिशन से पहले की प्रैक्टिस
ऑडिशन के लिए दफ्तर पहुंचे यूथ ने जज के सामने गाने से पहले अमर उजाला के दफ्तर में प्रैक्टिस भी की। कोई गिटार बजाता हुआ नजर आया तो कोई डायरी में लिखे गाने को गुनगुनाते हुए याद करता हुआ नजर आया।
सुपर टैलेंट के साथ सेल्फी
ऑडिशन देने पहुंचे युवाओं में सुपर टैलेंट के बोर्ड के साथ सेल्फी लेने का क्रेज दिखा। हर कोई ऑडिशन से पहले अपनी जीत के विश्वास के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए।