मुरादनगर। बुधवार को गंगनहर में डूबे दो युवकों में से एक युवक सन्नी का शव पीएसी गोताखोरों ने बृहस्पतिवार को रेलवे पुल के पास से बरामद कर लिया है। दूसरे युवक की तलाश जा रही है।
गाजियाबाद के नेहरू नगर कॉलोनी निवासी सन्नी व सूरज बुधवार शाम परिवार व कॉलोनी के लोगों के साथ मुरादनगर गंगनहर पर पूजा-अर्चना करने आए थे। पूजा-अर्चना के बाद वह गंगनहर शनि मंदिर गंगा घाट पर नहर में नहाने लगे। नहाते समय सन्नी व सूरज गहरे पानी में चल गए और तेज बहाव क कारण बह गए। बृहस्पतिवार को पीएसी के गोताखोरों ने दोनों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। शनि मंदिर घाट से करीब एक किमी दूर रेलवे पुल के पास से पीएसी के गोताखोरों को सन्नी का शव मिला। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि नहर में बहे दूसरे युवक सूरज की तलाश में पीएसी के गोताखोर सर्च अभियान चला रहे हैं।