खुर्जा। गोवर्धन मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर नियमित हनुमान चालीसा के 11 पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को विशेष संकीर्तन के साथ सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सोनू वर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के अवसर पर प्रतिदिन शाम साढ़े सात से साढ़े आठ बजे हनुमान चालीसा के 11 पाठ हो रहे हैं। मंगलवार को सुंदरकांड पाठ व संकीर्तन आयोजित किया गया। इस दौरान शेखर वर्मा, राजीव वार्ष्णेय, कृष्ण गोपाल सराफ, शैलेंद्र कुमार वर्मा, विशेष गर्ग, विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।