फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा से इंदिरापुरम का सफर जल्द होगा सुहाना

Thu, 08 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंदिरापुरम से वसुंधरा का सफर जल्द ही और सुहाना हो जाएगा है। लोगों को अब वैशाली और कनावनी पुलिया का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वसुंधरा सेक्टर-15 से इंदिरापुरम के शक्ति खंड-3 तक पुलिया निर्माण का काम जल्द शुरू होने वाला है। वसुंधरा से इंदिरापुरम के रास्ते नोएडा जाने वाले वाहनों को वैशाली और कनावनी पुलिया पर रोजाना जाम झेलना पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसा ही हाल इंदिरापुरम से वसुंधरा की ओर आने वाले वाहन चालकों का होता है। ऐसे में जीडीए ने सेक्टर-15 से इंदिरापुरम तक हिंडन नहर पर पुलिया बनाने का निर्णय लिया था। सिंचाई विभाग ने कुछ समय पहले यहां का साइट सर्वे किया था। अधिकारियों की मानें तो काफी समय पहले से पुलिया बनाने की योजना है, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते काम शुरू नहीं हो सका था।

अब काम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सिंचाई विभाग जल्द ही पुलिया बनाने का काम शुरू करेगा। यह पुलिया सेक्टर-15 अटल चौक रोड पर जुड़ेगी। जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि जल्द ही पुलिया बनाने का काम शुरू किया जाएगा।                   
विज्ञापन


ऐसे होगा वाहनों का दबाव कम                  
इंदिरापुरम के शक्ति खंड-1,2,3,4 और नीति खंड 1,2,3 और न्याय खंड 2,3 की लगभग डेढ़ लाख की आबादी इस पुलिया का इस्तेमाल कर सकेगी। इससे वैशाली सेक्टर-5 और कनावनी पुलिया पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। पुलिया निर्माण के बाद इंदिरापुरम से अटल चौक, सब्जी मंडी, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया, लाजपत नगर, आनंद विहार और गाजियाबाद जाने के लिए आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें