फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर सूफियान के हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दिल्ली के वजीराबाद निवासी सुफियान (25) की हत्या करने वालों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। सुफियान का शव इलायचीपुर गांव स्थित जैन कॉलोनी के प्लॉट में सात जनवरी को मिला था। दो गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। मामले में पुलिस 30 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। सुफियान के दोस्तों और करीबियों की मोबाइल डिटेल और बैंक खातों की जानकारी तक खंगाली जा रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों का न होना सामने आया है। वहीं, पुलिस ने कई लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें