फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पेंशन बढ़वाने का झांसा देकर खाते से निकाले 94000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के राजीव नगर निवासी विजय दास को पेंशन बढ़वाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उनके खाते से 94000 रुपये निकाल लिए। रकम तीन बार में उनके बैंक खाते से काटी गई। साइबर ठगी 26 दिसंबर 2025 को हुई। पुलिस ने साइबर सेल की जांच के बाद नौ जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में विजय दास ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें पेंशन बढ़वाने की जानकारी दी जा रही थी। विज्ञापन पर दिए लिंक पर उन्होंने क्लिक कर दिया। इसके बाद निरंजन मलिक नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। बातचीत के बाद उसने कुछ रुपये की मांग रखी और एक अन्य लिंक उनके नंबर पर भेज दिया। बताया कि लिंक पर क्लिक करते ही पहली बार में 50,000, दूसरी बार में 27,000 और तीसरी बार में 17,000 रुपये उनके बैंक खाते से कट गए। मैसेज देखते ही उन्होंने तुरंत साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद बैंक को जानकारी दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों बार कटी हुई रकम एक ही बैंक खाते में स्थानांतरित हुई है। जांच की जा रही है। खाते को फ्रीज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें