फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो निर्माण को जीडीए ने जारी किए 50 करोड़

Sun, 01 Jan 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : रपििप
विज्ञापन
नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। जीडीए ने शनिवार को मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। डीएमआरसी को दिसंबर 2017 तक यह प्रोजेक्ट पूरा करना है।
विज्ञापन


बीते दिनों मेट्रो प्रोजेक्ट में फंड की कमी आड़े आने की चर्चाएं जोरों पर थीं। चर्चा यह भी थी कि यह प्रोजेक्ट फंड की वजह से ही लेट हो सकता है, लेकिन जीडीए अधिकारियों ने इन चर्चाओं को सिरे से खारिज किया है।

डीएमआरसी ने कुछ दिन पूर्व ही जीडीए को फंड की डिमांड भेजी थी। जीडीए वीसी विजय कुमार यादव का कहना है कि डिमांड मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। 50 करोड़ रुपए डीएमआरसी को ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि मेट्रो प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा होगा। सिविल वर्क तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीएमआरसी की ओर से फंड की जो भी डिमांड की जाएगी समय से उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें