फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उपनिरीक्षक ने कार सवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। कार सवार की उपनिरीक्षक ने सरेराह पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से उपनिरीक्षक की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव कुशलिया निवासी शोएब खान पुत्र इकबाल खान ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 16 अक्तूबर की शाम 7 बजे अपनी कार से घर जा रहा था, जब वह एनएच नौ सर्विस रोड से डासना-मुरादनगर लिंक मार्ग पर यस बैंक के पास पहुंचा तो एनएच नौ पर जाम लगा होने पर वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बिना किसी कारण उसकी कार को रोक लिया। उपनिरीक्षक ने उसका नाम मालूम किया जब उसने अपना नाम शोएब खान बताया तो उपनिरीक्षक ने गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, शिकायती पत्र मिलने पर जांच-पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें