फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : ऑडी पर स्टंट, पुलिस ने की सीज तो शादी में गए पैदल, पांचों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा

Tue, 06 Apr 2021 12:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस द्वारा सीज की गई ऑडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा तिराहे पर रविवार रात को ऑडी कार सवार पांच युवक स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने कार को पकड़कर सीज कर दिया और पांचों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


कार सवार दिल्ली से पसौंडा एक शादी समारोह में जा रहे थे। गाड़ी सीज होने के बाद सभी पैदल ही शादी में गए। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली से एक ऑडी कार में पांच युवक आ रहे थे। रास्ते में दो युवक कार की छत पर और दो युवक कार का गेट खोलकर स्टंट कर रहे थे। 

रास्तेभर कार में तेज गाना बजाकर स्टंट करते हुए जब वह भोपुरा तिराहे पर पहुंचे तो वहां चेकिंग कर रही टीलामोड़ पुलिस ने युवकों को रोक लिया। टीलामोड़ एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ऑडी दिल्ली निवासी भाव्या अग्रवाल के नाम पर है। उसे शाहरुख ने खरीद लिया है। 
विज्ञापन


शाहरुख ही उसे चला रहा था। जबकि उसके चार अन्य दोस्त कार में सवार थे। सभी दिल्ली से पसौंडा में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने ऑडी को सीज कर दिया है। पांचों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें