फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खेल दिवस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
लोनी के सालवान पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते खिला
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी स्थित सलवान पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेल दिवस उड़ान-द स्ट्राइड फॉर एक्सीलेंस उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, मशाल रिले, योग, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गणेश वंदना में विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुति दी। मार्च पास्ट के दौरान विद्यार्थियों ने मिलकर एसपीएस की आकृति बनाई। प्रधानाचार्य सुनीता मदान ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, रिले और बाधा दौड़ समेत कई मुकाबले हुए। नर्सरी और एलकेजी के बच्चों ने अभिभावकों के साथ दौड़ लगाई। वहीं, अभिभावकों के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी निर्मला भाटी रहीं। वह 2025 के खो-खो विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य हैं। उन्होंने बच्चों और विशेषकर छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र त्यागी भी मौजूद रहे। पहली इंटर हाउस स्पोर्ट्स रोलिंग ट्रॉफी बुद्ध सदन ने जीती। सलवान एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील दत्त सलवान ने विद्यार्थियों को नफरत, लालच, घमंड और जलन से दूर रहने की सीख दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें