फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में छात्र को मारी गोली: होटल पर खाना खाने के दौरान हुआ हमला, तीन-चार राउंड फायरिंग, पत्थर भी बरसाए

Fri, 19 Jun 2026 02:06 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

100 फुटा सड़क पर शुक्रवार दोपहर छात्र तरुण को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। दोनों पक्षों में पूर्व विवाद था। 
विज्ञापन
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदग्राम थाने के नजदीक 100 फुटा रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने होटल पर खाना खाने आए छात्र तरुण भैया निवासी नंदग्राम पर गोली बरसा दी। तरुण के दाएं हाथ में पिस्टल की गोली धंस गई। घायल को चिकित्सीय परीक्षण को भेजा गया है। 

विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 100 फुटा रोड पर दो बाइकों पर सवार पांच युवक आए और होटल पर खाना खाने आए तरुण और उसके साथी से गाली गलौज की। विरोध करने पर दोनों गुट सड़क पर ही भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। बाइक सवारों ने पिस्टल से तीन चार राउंड फायरिंग की। 
विज्ञापन

जिसमें से एक गोली तरुण की बाजू में धंस गई है। आरोपी मौके से भाग गए। बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे से परिचित हैं और पूर्व में भी दोनों में विवाद हुआ था। घायल को एमडीएमजी अस्पताल भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें