फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की बर्बरता: पिटाई से छात्र ने गंवाई आंख की रोशनी, अब धमकी देने का आरोप, पिता ने तीन के खिलाफ कराई FIR

Sat, 28 Feb 2026 11:19 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

पुलिस को दी शिकायत में छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने मामले को लेकर स्कूल प्रशासन से बात की, तो उन्हें उल्टा धमकाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल की शिक्षिका द्वारा छात्र को डंडे से पीटने के कारण छात्र की दाईं आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घटना 20 दिसंबर 2025 की है। 

विज्ञापन


ग्राम महरौली वेव सिटी निवासी प्रवीन का 14 वर्षीय पुत्र वंश, गांव के ही श्री गिरधारीलाल पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। आरोप है कि बीते वर्ष 20 दिसंबर 25 दोपहर करीब 11:30 बजे स्कूल की शिक्षिका कुमारी अर्चना ने सजा देने के उद्देश्य से छात्र को डंडा मारा। डंडा सीधे छात्र की दाईं आंख में लगा, जिससे छात्र की आंख से खून बहने लगा। 

पीड़ित पिता प्रवीन के अनुसार, घायल छात्र को तुरंत कविनगर स्थित मानव अस्पताल ले जाया गया। परिजनों को उम्मीद थी कि समय के साथ आंख ठीक हो जाएगी, इसलिए उन्होंने तुरंत कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। लेकिन लंबा उपचार चलने के बाद अब चिकित्सकों ने पुष्टि कर दी है कि छात्र की दाईं आंख की रोशनी पूरी तरह और स्थायी रूप से समाप्त हो चुकी है। 
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने इस संबंध में स्कूल प्रशासन से बात की, तो स्कूल मालिक और प्रधानाध्यापक ने सहानुभूति जताने के बजाय उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रबंधन की ओर से कहा गया, "चाहे तुम्हारे लड़के की दोनों आंख खराब हो जाएं, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।" 

पीड़ित पिता प्रवीन ने 12 फरवरी को पुलिस आयुक्त और अन्य उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। छात्र वंश के पिता प्रवीन ने दोषी शिक्षिका, प्रधानाध्यापक और स्कूल मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि छात्र वंश के पिता प्रवीन निवासी ग्राम महरौली की दी तहरीर के आधार पर श्री गिरधारीलाल पब्लिक स्कूल की आरोपी शिक्षिका अर्चना, प्रधानाध्यापक व विधालय मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें