फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के साथ बजा छात्रसंघ चुनाव का बिगुल

Fri, 11 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू से संबद्ध महानगर के डिग्री कॉलेजों में नामांकन के साथ ही छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया। एमएमएच, एसडी, वीएमएलजी और कांशीराम राजकीय डिग्री कालेज में हुए नामांकन में प्रत्याशियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए एमएमएच कालेज में 24, एसडी कालेज में 23 और वीएमएलजी में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किए। विभिन्न कालेजों में हुई नामांकन प्रक्रिया में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों और आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ीं।

एमएमएच कालेज के प्राचार्य डा. कमलवीर त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सात, उपाध्यक्ष पर छह, महामंत्री पद पर पांच, संयुक्त मंत्री पर तीन व कोषाध्यक्ष पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी डा. केशव कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अमन कुमार, अमित कुमार, दर्शन सिंह, हर्षिता शर्मा, मुकेश कुमार, पंकज कसाना व विकास ने नामांकन किया।

एसडी कालेज की प्राचार्य डा. मंजू गोयल ने बताया कि उनके यहां अध्यक्ष पद पर सात, उपाध्यक्ष पर पांच, महामंत्री पद पर तीन, संयुक्त मंत्री पर तीन व कोषाध्यक्ष पर तीन  प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अनिल चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विपुल, मनीष कसाना, राज नागर, सचिन, नाजिम चौधरी, कपिल यादव व अनुज ने नामांकन किया। वीएमएलजी की प्राचार्य डा. कुसुम त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष पद सहित कुल आठ नामांकन हुए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी डा. मीना शुक्ला ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अंशुल शर्मा और सनम कसाना, उपाध्यक्ष पर शिवानी व सुष्मिता पाल, सचिव पर केवल शामिली पाठक, संयुक्त सचिव पर सीमा व इंद्राणी व कोषाध्यक्ष पर केवल रजनी ने नामांकन किया।

एक ओर नामांकन, दूसरी ओर समोसे, मिठाई-कोल्ड ड्रिंक 
नामांकन के वक्त ही एसडी डिग्री कालेज में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के साथ आचार संहित की जमकर धज्जियां उड़ीं। कालेज परिसर में नामांकन के दौरान प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने स्टूडेंट्स को जमकर मिठाइयां, समोसे और कोल्ड ड्रिंक्स बांटीं। नामांकन के वक्त पूरा कैंपस प्रिंटेड प्रचार सामग्री से पटा था। वहीं, कैंपस के अंदर ही ढोल नगाड़े पर आधा घंटे से ज्यादा नृत्य चला।

एबीवीपी को छोड़ कई छात्र संगठनों के पैनल घोषित
छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने को छोड़कर विभिन्न छात्र संगठनों के पैनल घोषित हो गए। एमएमएच में भारतीय क्रांतिकारी समिति ने अध्यक्ष पद पर अमन कुमार व कोषाध्यक्ष पर ज्योति यादव का पैनल उतारा।

रालोद के पैनल में अध्यक्ष पद पर हर्षिता शर्मा, महामंत्री पर आबिद खान ने नामांकन किया। वीएमएलजी में एबीवीपी के पैनल में अध्यक्ष पद पर सोमन कुमार, उपाध्यक्ष पर शिवानी झा, महामंत्री पर शालिनी पाठक, कोषाध्यक्ष पर रजनी प्रजापति व सहसचिव पर सीमा कुमारी ने नामांकन किया। एसडी कॉलेज में एबीवीपी से चुनाव लड़ने के लिए तीन पैनलों ने अपना जोर लगाया।

इसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मिंटू गुर्जर व प्रदीप कसाना की ओर से अध्यक्ष पद पर मनीष कसाना को उतारा गया है। वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सोनू व कुलदीप नागर की ओर से अध्यक्ष राज नागर को उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें