Girl Student got 72 marks in 50 marks paper from CCSU
- फोटो : demo
सीसीएस विवि कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद महानगर के कॉलेजों में भी चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। विवि कैंपस में 26 अक्तूबर को चुनाव होंगे। डिग्री कालेजों में भी दशहरा के बाद छात्रसंघ चुनावों का बिगुल बजने की उम्मीद है। कालेजों की ओर से इसी सप्ताह छात्रसंघ चुनावों की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।
विवि कैंपस चुनावों के बाद ही महानगर के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव होने की संभावना है। चुनावों की घड़ी नजदीक आते ही छात्रसंगठन भी सक्रिय हो गए हैं। विभिन्न छात्र संगठनों के संभावित प्रत्याशियों ने कालेजों में प्रचार अभियान छेड़ दिया है।
नवप्रवेशित के साथ पुराने स्टूडेंट्स को जोड़ने के लिए उन्हें संगठन की विचारधारा केसाथ अब तक किए गए कार्यों से रूबरू कराया जा रहा है। एमएमएच डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. कमलवीर त्यागी ने बताया कि विवि कैंपस चुनावों के आदेश आ गए हैं। अब कालेज खुलने के बाद चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन से विचारविमर्श के बाद ही तारीखों की घोषणा की जाएगी।
छात्र संगठनों के दर प्रत्याशी दे रहे दस्तक
छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी, सपा छात्रसभा, भारतीय क्रांतिकारी समिति के पैनल से चुनावों में भाग्य आजमाने के लिए संभावित प्रत्याशियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। एबीवीपी प्रदेश सहमंत्री मेरठ प्रांत आलोक कुमार ने बताया कि एमएमएच, एसडी, एलआर, वीएमएलजी में परिषद के पैनल से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी पार्टी कार्यालय पर आवेदन दे रहे हैं।
पैनल की घोषणा चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद की जाएगी। भारतीय क्रांतिकारी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गांधी ने कहा कि छात्रहित में कार्य करने वालों को टिकट में वरीयता दी जाएगी।