फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटा अफसर बनता': बिस्तर के नीचे रखा था बिजली का बोर्ड, सोते हुए गिरा छात्र; तड़पता देख निकली परिजनों की चीख

Fri, 01 Aug 2025 08:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली का बोर्ड बिस्तर के नीचे रखा था।
विज्ञापन
छात्र की करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर की सुदामापुरी कॉलोनी में सोते समय बिस्तर से नीचे गिरे छात्र विवेक की बिजली का करंट लगने से शुकवार सुबह मौत हो गई। विवेक के बिस्तर के नीचे बिजली का बोर्ड था उसकी चपेट में आने से हादसा हुआ। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


दिनेश कुमार अपनी पत्नी कमलेश और 21 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार व पुत्री छाया के साथ नगर की सुदामापुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते है। दिनेश कुमार मजदूरी करते है और विवेक  इस बार इंटरमीडिएट करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

दिनेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात परिवार के चारों सदस्य एक ही बिस्तर पर सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे विवेक करवट लेते समय बिस्तर से नीचे गिर गया और नीचे रखे बिजली के बोर्ड की चपेट में आ गया। कमरे हलचल हुई तो दिनेश, कमलेश और छाया नींद से जागे।
विज्ञापन


उन्होने नीचे गिरे विवेक को तड़पते देखा तो चीख निकल गई। दिनेश ने किसी तरह बोर्ड की सप्लाई बंद की और विवेक को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकितसकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया।  दोस्तों ने बताया कि विवेक मेधावी छात्र था। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें