फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक खड़ी करने के विवाद में छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। मुलतानीमल मोदी पीजी कॉलेज में पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में बीए फाइनल के छात्र को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। भोजपुर के गांव नाहली निवासी किरन कुमार एमएम कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र है। किरन कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह कॉलेज की पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी कर रहा था। तभी वहां मौजूद अन्य छात्र उस पर टिप्पणी करने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोपियों ने किरन के सिर पर हेलमेट से वार कर उसे घायल कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें