फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जंगल में चारा लेने गए चार किसानों को गीदड़ ने काटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। आरिफपुर बडका क्षेत्र में खेत में चारा लेने गए किसानों पर गीदड़ ने हमला कर दिया। हमले में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में निजामुद्दीन 60 पुत्र अब्दुलरहमान, नादान सिंह 62 पुत्र किरण सिंह, मिथलेश पत्नी रोहताश, नूरपुर निवासी 50 वर्षीय जगतवीर शामिल हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

गांव निवासी अकबर अली ने बताया कि सुबह करीब सात बजे निजामु्द्दीन और और नादान सिंह, नूरपुर निवासी जगतवीर खेतों में चारा लेने गए थे। जबकि मिथिलेश कुमारी खेत पर गईं थीं। इसी दौरान पास के ही जंगल से निकलकर एक गीदड़ सामने से हमला कर दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मिथलेश के चेहरे पर 15 टांके आए हैं जबकि अन्य तीनों के हाथ, पैर में गीदड़ ने मांस नोच लिया है। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग लाठी डंडे के साथ मौके पर पहुंचे तो गीदड़ तेजी से जंगल की ओर भाग गया। जंगल के पास ही नूरपुर निवासी जगतवीर भैंस बुग्गी के साथ चार लेने पहुंचे थे। गीदड़ ने उन पर और भैंसे पर भी हमला कर दिया। इससे घायल भैंसे की शाम को मौत हो गई। सभी को मुरादनगर स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया गया। इलाज के बाद जगतवीर, निजामुद्दीन और नादान सिंह को डॉक्टरों ने शाम को घर भेज दिया जबकि मिथिलेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।

जंगल में मृत मिला गीदड़
वन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि गीदड़ के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। जांच के दौरान पास के ही जंगल में एक मृत गीदड़ मिला है। पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जांच के लिए गीदड़ का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें