फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 150 KM/H की गति से दौड़ रही नमो भारत में छात्रा व युवक ने की घिनौनी करतूत, लोको पायलट ने भी की बड़ी गलती

Sat, 20 Dec 2025 10:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर

सार

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक मिनट से लेकर तीन मिनट तक के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वायरल वीडियो नमो भारत ट्रेन (रैपिड ट्रेन) में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के हैं। 
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन में खुलेआम अश्लील हरकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरपट दौड़ती नमो भारत ट्रेन (रैपिड ट्रेन) में छात्रा-युवक की शर्मनाक घटना सामने आई है। छात्रा-युवक के आपत्तिजनक कई वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एनसीआरटीसी ने वीडियो वायरल करने वाले लोको पायलट पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

छात्रा प्रतिष्ठित कॉलेज की यूनिफार्म में दिख रही
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक मिनट से लेकर तीन मिनट तक के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वायरल वीडियो नमो भारत ट्रेन (रैपिड ट्रेन) में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के हैं। वीडियो में दिनांक 24 नवंबर और समय शाम चार बजे का दिख रहा है। वायरल वीडियो में नमो भारत ट्रेन के एक कोच में एक प्रतिष्ठित कॉलेज की यूनिफार्म पहने युवती और युवक बेहद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। किसी ने छात्रा युवक की शर्मनाक करतूत की सीसीटीवी फुटेज के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। 
विज्ञापन

घटना गाजियाबाद से मोदीनगर के बीच हुई
वीडियो डेढ सौ किमी की रफ्तार से दौड़ रही नमो भारत ट्रेन का गाजियाबाद से मोदीनगर के बीच का बताया जा रहा है। ट्रेन में आपत्तिजनक घटना और वीडियो वायरल होने के बाद रैपिड़ ट्रेन की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। एनसीआरटसी के जनंसपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले लोको पायलट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें