फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पलटे से पति के सिर पर किए वार, अंगुली चबाने का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के डासना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने और अंगुली चबाकर लहूलुहान करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। डासना के लाल क्वार्टर स्थित अनारो वाली मस्जिद के पास रहने वाले समीर के मुताबिक वह घरों में पुताई का काम करते हैं। करीब ढाई साल पहले उसका निकाह हापुड़ के पिपलेड़ा निवासी समीना से हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि निकाह के बाद से ही पत्नी परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट करती थी और अलग रहने का दबाव बनाती थी। करीब दो माह पहले समीर पत्नी की हरकतों से परेशान होकर परिवार से अलग डासना में किराये के मकान में रहने लगा, लेकिन इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ।
समीर का आरोप है कि 25 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह काम से थककर कमरे में सो रहा था। इसी दौरान पत्नी ने जान से मारने की नीयत से स्टील के पलटे से उसके सिर पर कई बार वार किए और अंगुली को दांतों से चबाकर लहूलुहान कर दिया। हमले में सिर, कोहनी और अंगुलियों में चोटें आईं।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, उसने 112 नंबर पर कॉल की थी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस पारिवारिक मामला बताकर लौट गई। पूर्व में भी गंभीर हमले व करंट लगाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई थी। एसीपी वेव सिटी अतुल कुमार ने बताया कि घायल पति की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें