फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से ग्रामीण इलाकों में सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में अब सख्ती कर दी गई है। प्रत्येक गांव में बनी निगरानी समितियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जिले में वायरस की चेन को बढ़ने से लोगों में डर व्याप्त हो गया है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में बनी निगरानी समिति अपने—अपने इलाके में सतर्क हो गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले के मद्देनजर कोविड—19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चौकसी और बढ़ा दी है। गांव में गठित की गई निगरानी समिति ने गांव एवं मोहल्ले पर खास नजर रखनी शुरू कर दी है। संबंधित गांव की सीमाओं पर भी निगरानी समिति के सदस्य लगाए हुए हैं। गांव में कौन किस समय आ रहा है किससे मिल रहा है। इन सबका लेखा—जोखा निगरानी समिति रख रही है। गांव के लोगों ने किसी भी व्यक्ति को गांव के अंदर आने एवं ग्रामीणों को गांव से बाहर जाने पर पूर्णत:रोक लगा दी है। निगरानी समितियों ने गांव के बाहर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगरानी समिति के लोग पैनी नजर रख रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलयंज रहा है।जिसके लिए हर जगह 4-4 सफाई कर्मी लगे हैं इसके अलावा ग्रामप्रधान आने स्तर से भी सफाई करब्रह हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि सफाई अभियान ने सेनिटाइजेशन के अलावा जल जमाव न हो इसपर जय्याद जोर दिया जा रहा है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें