फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय पार्क सोसायटी का नाम बदला, मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय पार्क सोसायटी का नाम बदला,मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा  माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। शालीमार गार्डन सोशल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों की सोमवार को कोणार्क पब्लिक स्कूल में मीटिंग हुई। इस बीच सर्वसम्मति से सोसायटी का नाम बदलकर विजय पार्क आवासीय सोसायटी रखा गया है। वहीं, सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मुद्दों को जोर-शोर से चर्चा भी हुई। सोसायटी में दिन के लिए एक सुरक्षा गार्ड की तैनाती कर दी है। समस्याओं का समाधान न होने पर अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।  सोसायटी के कन्वीनर विक्रम कौल का कहना है कि अब सोशल वेलफेयर सोसायटी का नाम बदलकर सर्वसम्मति से विजय पार्क आवासीय सोसायटी किया गया है। जबकि इसमें पुराने लोग ही अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे। इसके अलावा यदि कोई निवासी स्वेच्छा से सामाजिक कार्यो के लिए आगे आना चाहे तो उस पर विचार किया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए लोगों के समय-समय पर सुझाव लिए जाएंगे। संस्था का रजिस्ट्रेशन लॉकडाउन खुलने के बाद कराया जाएगा। मेन गेट पर एक निजी गार्ड तैनात किया गया है। 15 दिनों बाद स्थानीय लोगों से उसके बारे में फीडबैक लिया जाएगा। साफ-सफाई, नाली, सीवर, सड़क, पानी, आवारा जानवर, स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं का समाधान न होने के मामले में अब अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। वहीं, बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने के लिए ड्राईंग-पेंटिंग, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजन के लिए एक महिला विंग बनायी जाएगी। इस बैठक में माधव चतुर्वेदी, नीरज कुमार, विक्रम कौल, जय नारायण, धर्मचंद वर्मा, तुषार कांता, गोपाल बूबना, सुनील कुमार, तारिक हसन, सुहैल, चंचल सकलानी, अक्षत वर्मा, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।  ------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें