फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शालीमार सिटी में लावारिस कुत्तों का आतंक, कर रहे हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार सिटी सोसायटी में लावारिस कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। आए दिन कुत्ते लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक वर्ष में 20 से अधिक लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। तीन दिन पहले भी डिलीवरी बाय के पैर में काट लिया था। सोसायटी के एओए ने नगर निगम कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

एओए सचिव राजेश कुमार झा ने बताया कि सोसायटी में सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह लावारिस कुत्ते झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। सबसे ज्यादा शिकार सोसायटी के बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं हो रही हैं। सोसायटी में इन दिनों डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने नगर निगम में शिकायत की है जल्द कुत्तों को पकड़ा जाए। ऐसा नहीं होने पर मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा।
पशु चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम डॉ. अनुज कुमार सिंह का कहना है कि सभी इलाकों में कुत्तों का बंध्याकरण लगातार कराया जा रहा है, जिससे जनसंख्या न बढ़े। जिन इलाकों में अधिक समस्या है वहां जल्द को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें