फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क पर बनाए फीडिंग पाॅइंट लावारिस जानवरों का रहता है जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों और कुत्तों के कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़ी संख्या में लावारिस गोवंश बैठे रहते हैं और इससे हादसे का खतरा बना रहता है। कई जगह सड़क पर लोगों ने डॉग फीडिंग पाॅइंट बना दिए हैं। इससे कुत्ते सड़कों पर अकसर वाहनों के सामने आ जाते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि कई अकसर सड़क पर लावारिस गोवंश खड़े रहते हैं और सबसे अधिक परेशानी रात में होती है। जब रोड पर लावारिस गोवंश खड़े रहते हैं और वाहन चालक टकराकर हादसाग्रस्त हो जाते हैं। कई जगह कुत्तों को खाना खिलाने के कारण हादसा पाॅइंट बना दिए हैं। थोड़ी लापरवाही पर ही दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय निवासी आशीष तोमर ने बताया कि संबंधित विभाग से सड़क पर लावारिस मवेशियों के जमावड़े को रोकने के लिए कई बार मांग की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। गाेवंश और कुत्तों को भोजन कराना सराहनीय कार्य है, लेकिन सड़क को फीडिंग जोन नहीं बनाया जाना चाहिए।
-
बारिश के पानी में नहीं दिखते गड्ढे, दोपहिया चालक परेशान
इंदिरापुरम। शहर के महत्वूपर्ण इलाकों में शुमार इंदिरापुरम इन दिनों बदहाल सड़कों, गड्ढों, जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहा है। करीब एक वर्ष से क्षेत्र की कई सड़कों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बारिश के बाद सड़कों पर जमा पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देते, इससे दो पहिया वाहन चालकों को हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर सड़क निर्माण या मरम्मत के दौरान बनी पुलिया भी सड़क से ऊंची बनाई है। इससे लोगों के वाहन पुलिया से टकराते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने हाल में बनी कुछ सड़कों के जल्दी टूटने पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। शिकायतों के बावजूद कई स्थानों पर गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई है। इंदिरापुरम निवासी मनोज कुमार ने संबंधित विभाग से सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराने, खतरनाक गड्ढों को तत्काल भरने, जलभराव की समस्या दूर करने और ऊंची पुलिया के आसपास सड़क को समतल कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें