फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार रुकवाकर डॉक्टर को डराया, धमकाया फिर चुराया मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। गुलमोहर ग्रीन सोसायटी निवासी डॉ. सतेंद्र कुमार की कार टप्पेबाजों ने डीसीपी कार्यालयों से कुछ ही दूरी पर रुकवाई। इसके बाद एक टप्पेबाज ने पैर पर कार का पहिया चढ़ने का बहाना बनाकर चीख-चिल्लाकर डराना शुरू कर दिया। चिकित्सक ने जैसे ही कार का शीशा खोला, टप्पेबाज कार की सीट पर रखा मोबाइल लेकर साथी के साथ फरार हो गया। पीछा करने पर दूसरे टप्पेबाज ने डॉक्टर को चाकू दिखाकर धमका दिया। वहीं, चिकित्सक को अपने साथ हुई घटना का मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी तीन-चार बार थाने जाना पड़ा। 18 नवंबर की रात हुई घटना की शिकायत पुलिस ने 20 नवंबर की रात दर्ज की।
विज्ञापन


चिकित्सक ने गाड़ी लॉक कर उसका पीछा किया तो दूसरे आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकी और फिर फरार हो गया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल की लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने साहिबाबाद थाने जाकर शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने यह कहते हुए टाल दिया कि जो भी होगा सुबह होगा। तीन-चार बार थाने के चक्कर काटने के बाद पीड़ित का केस दर्ज हुआ। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए लेकिन घटनास्थल और उसके आसपास लगे कैमरों में घटना कवर नहीं हुई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें