फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गस्त कर रहे पुलिसकमियों पर फेंका पत्थर, कांस्टेबल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। ढबारसी गांव में शनिवार रात गस्त कर रहे कांस्टेबल पर किसी व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया। सिर में पत्थर लगने से कांस्टेबल घायल हो गया। कांस्टेबल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। कांस्टेबल भारत कुमार व अंकित कुमार रात 11:30 बजे नाहल पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला मटुवा ग्राम ढबारसी में गश्त कर रहे थे। तभी किसी व्यक्ति ने उन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर कांस्टेबल भारत कुमार के सिर पर आकर लगा। दोनों सिपाही जमीन पर गिर गए। कांस्टेबल अंकित ने मामले की जानकारी थाने को दी। वहां पहुंचे अधिकारियों ने भारत कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना भेजा। हालत गंभीर देखकर बेहतर उपचार के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कांस्टेबल भारत कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि कुछ संदिग्धोंं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोहल्ला मटुवा ग्राम ढ़बारसी में कुछ दिन पूर्व दो पक्षोंं में झगड़ा हुआ था। कांस्टेबल भारत कुमार ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था। संभवत: कार्रवाई से नाराज आरोपी पक्ष ने पुलिस पर पत्थर फेंका है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें