मसूरी क्षेत्रांतर्गत होली खेलने के दौरान कुछ युवकों ने डॉक्टर के गेस्ट हाउस पर पत्थर बाजी कर उनकी कार के शीशे तोड दिये और सीसीटीवी केमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुड़दंग कर रहे युवकों को खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 नामजद व 6 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।पुलिस ने दोनों पक्षों के 4 लोगों को शान्ती भंग की धारा में कोर्ट में पेश किया है।
मसूरी क्षेत्र के गांव मटियाला की नई आबादी में आरडीसी राजनगर निवासी प्रमोद बंसल ने गेस्ट हाउस बना रखा है।शुक्रवार दोपहर में डॉ बंसल अपने परिवार के साथ अपने गेस्ट हाउस में होली खेल रहे थे,आरोप है कि तभी गेस्ट हाउस के बाहर होली खेलने वाले काफी संख्या में युवकों में से कुछ युवकों द्वारा गंदी-गंदी गालियां दी गईं, लेकिन डॉ. बंसल अपने परिवार के साथ अंदर ही रहे। जब डॉ. बंसल गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकले तो उन्होंने पत्थर फेंकने शुरु कर दिए। जिससे उनकी स्कार्पियो कार व गेस्ट हाउस में लगे दरवाजे व विंडो के शीशे टूट गये, सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिये।
मौके पर उत्तेजित इतनी भीड को देखकर डॉ. बंसल व परिवार सहम गया। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेस्ट हाउस के सामने से उन युवकों को बलपूर्वक खदेड़ा। सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नगायच ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मटियाला में गेस्ट हाउस के बाहर रास्ते में खड़ी कार को हटाने को लेकर कहासुनी गाली-गलौच हाथापाई के बाद पत्थरबाजी हो गई थी। जिसमें एक दो को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के डॉ. प्रमोद बंसल निवासी राजनगर व दूसरे पक्ष के देव,आनन्द व सन्नी निवासीगण मटियाला मसूरी को गिरफ्तार कर शांती भंग की धारा में कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।