फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंपायर के फैसले के विरोध में पथराव: क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद, मामला बड़ों तक पहुंचा तो जमकर हुई मारपीट

Thu, 25 May 2023 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बाघऊ गांव में गुरुवार को बच्चों की दो टीम क्रिकेट मैच खेल रहीं थी। अंपायर बने खिलाड़ी के गलत निर्णय के बाद दोनों टीमें आपस मे भिड़ गई। विवाद में बड़ों की एंट्री होने के बाद बात काफी बढ़ गई और दो पक्षों में लाठी डंडे निकल आये। 
विज्ञापन
दोनों पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के पहासू क्षेत्र के गांव बाघऊ में गांव के बाहर क्रिकेट खेल रहे बच्चों में अंपायर बने खिलाड़ी के फैसले के विरोध में झगड़ा हो गया। आपसी कहासुनी का विवाद बड़ों तक पहुंचा तो दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर- आमने सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि ईट-पत्थर से पूरा मोहल्ला पट गया।

विज्ञापन

बाघऊ गांव में गुरुवार को बच्चों की दो टीम क्रिकेट मैच खेल रहीं थी। अंपायर बने खिलाड़ी के गलत निर्णय के बाद दोनों टीमें आपस मे भिड़ गई। विवाद में बड़ों की एंट्री होने के बाद बात काफी बढ़ गई और दो पक्षों में लाठी डंडे निकल आये। 


एक तरफ से पथराव होने के बाद अफरातफरी मच गई। पत्थर लगने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर अलग किया।  पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में गीता पत्नी कोमल, रोबिन पुत्र शीशपाल, और धर्मेंद्र शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अभी मामले की तहरीर नहीँ मिली है। एहतियातन गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें