फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी नहीं उठ पाएगा शहर का कूड़ा

Mon, 04 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
कूड़ृृा-कर्कट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड पर जगह न बन पाने से सोमवार को चौथे दिन भी शहर से कूड़ा नहीं उठ पाएगा। लगातार तीन दिन कूड़ा न उठ पाने से कालोनियां बदहाल हो गई हैं। करीब 2600 मीट्रिक टन कचरा शहर की सड़कों पर फैला हुआ है। हालांकि सोमवार दोपहर तक जगह बनाकर कूड़ा लिफ्टिंग शुरू कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन



प्रताप विहार स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा ज्यादा हो जाने से निगम के वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता नहीं बचा। नगर निगम के डोजर और जेसीबी खराब होने की वजह से कूड़े को काफी दिनों से समतल नहीं किया जा रहा। ऐसे में शुक्रवार से शहर का कूड़ा नहीं उठ पा रहा है।

शनिवार को नगर निगम अधिकारियों ने प्राइवेट फर्म के डोजर से कूड़ा समतल कराने का काम शुरू किया, लेकिन अभी वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता नहीं बन पाया है। नगर निगम वाहन चालक संघ के महामंत्री सलीम अब्बासी का कहना है कि रविवार की देर शाम तक भी डंपिंग ग्राउंड पर रास्ता नहीं बन पाया था।
विज्ञापन


प्राइवेट फर्म के डोजर 8 घंटे की बजाय महज 2-3 घंटे काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में एक सप्ताह में भी कूड़ा समतल नहीं हो पाएगा। उनका कहना है कि सोमवार को भी शहर से कूड़ा नहीं उठ सकेगा।

हालांकि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके यादव का कहना है कि सोमवार दोपहर तक कूड़ा लिफ्टिंग शुरू हो जाएगी। वाहनों के अतिरिक्त फेरे लगाकर कूड़ा लिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें