फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आवेदन के साल भर बाद भी जमा नहीं किया नसबंदी प्रमाणपत्र, 125 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पिछले साल शहर में खतरनाक नस्ल के पिटबुल, डोगो अर्जेटीनो और रॉट विलर के पंजीकरण पर रोक के बाद निगम के पोर्टल पर इनकी संख्या 10 फीसदी बची है। यह खुलासा नवीनीकरण के लिए नोटिस जारी होने के बाद हुआ है। पिछले साल अक्तूबर तक इन नस्ल के कुत्तों की संख्या पोर्टल पर करीब 500 थी। 15 जून तक इनकी संख्या 52 रह गई है। 125 तो ऐसे हैं, जिन्होंने एक जनवरी 2022 से मार्च के बीच पंजीकरण के लिए आवेदन किया था लेकिन नसबंदी प्रमाणपत्र जमा नहीं करने से आवेदन निरस्त कर दिया गया है। इन लोगों को नोटिस भेजकर शपथपत्र मांगा जा रहा है कि कुत्ते कहां हैं।
विज्ञापन

पांच लोगों ने पिटबुल को अन्य जिलों में भेजने का शपथ पत्र निगम को दिया है। इंदिरापुरम के तीन लोगों ने दिल्ली और दो लोगों ने गजरौला भेजने का शपथपत्र दिया है। बोर्ड बैठक में खतरनाक नस्ल के कुत्तों के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। 31 दिसंबर तक सभी से इन कुत्तों की नसबंदी का प्रमाणपत्र मांगा गया था। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. आशीष त्रिपाठी ने बताया जिन्होंने एक साल बीत जाने के बाद भी नसबंदी प्रमाणपत्र जमा नहीं किया है उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त हो गया है।

एसीपी कोर्ट से मिली कुत्ते के मालिक का जमानत
क्रासिंग रिपब्लिक थाने के चित्रावन सोसायटी में पिटबुल के हमले से घायल बच्चे के मामले में शुक्रवार रात कुत्ते के मालिक वीरपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रात में ही वीरपाल का चालान शांतिभंग की धारा में करके एसीपी कोर्ट से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन




जुर्माना जमा करने के लिए लिया दो दिन का समय
नगर निगम की टीम शनिवार को कुत्ते के मालिक वीरपाल के घर चित्रावन सोसायटी पहुंची। यहां टीम ने नोटिस जमा कर दो दिन के अंदर पांच हजार का जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया। डा. आशीष ने बताया कि जुर्माना जमा करने के लिए दो दिन का समय मांगा गया है। मौके पर टीम को कुत्ता नहीं मिला है। कुत्ता कहां गया इसका शपथपत्र मांगा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीने में पिटबुल के काटने के चार मामलों में 13 हजार का जुर्माना वसूला गया है।


सोमवार को सर्जरी के लिए जाएंगे नमन के पिता
पिता टीटू ने बताया कि शनिवार को एमएमजी अस्पताल में नमन को पट्टी कराने ले गए थे। सोमवार को सर्जरी के लिए किसी प्राइवेट अस्पताल में बात करेंगे। बृहस्पतिवार रात सोसायटी परिसर में नमन के ऊपर पिटबुल ने हमला कर दिया था। करीब दस मिनट के हमले में पिटबुल ने कूल्हे का मांस नोच लिया और बायां कान काट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें