फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अर्बन चैलेंज फंड से खेल व यातायात गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद को आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय शहरी सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए जीडीए ने बड़ी पहल की है। अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत खेल, आवास और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार देने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल का कहना है कि इन परियोजनाओं के लिए फंड मिलने के बाद शहर का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन

वीसी ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए शासन में प्रस्ताव रखा गया है। इसे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और जीडीए के संयुक्त सहयोग से विकसित किया जाएगा। लगभग 680 करोड़ की लागत से यह परियोजना गाजियाबाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
यहां न केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, आईपीएल और अन्य बड़े मैच खेले जा सकेंगे। इससे खेल पर्यटन, रोजगार सृजन और शहर की ब्रांड वैल्यू में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वजीराबाद स्थित तुलसी निकेतन आवासीय योजना के समग्र पुनर्विकास का प्रस्ताव रखा गया है। वर्ष 1989-90 में विकसित यह योजना वर्तमान में जर्जर और असुरक्षित स्थिति में पहुंच चुकी है, जिसे ध्यान में रखते हुए लगभग 600 करोड़ की लागत से इसका पुनर्विकास प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

चौधरी मोड़ पर बनेगा दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, दूर होगी जाम की समस्या : वीसी ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जीटी रोड स्थित चौधरी मोड़ पर लगभग दो किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा है। वर्तमान में यह क्षेत्र भारी यातायात दबाव और जाम की समस्या से जूझ रहा है। इसके निर्माण पर लगभग 200 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।
 राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) में बढ़ती पार्किंग समस्या के समाधान के लिए जीडीए ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि यहां अत्याधुनिक मल्टी-लेवल कार पार्किंग सुविधा का प्रस्ताव किया गया है। इस पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें