फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पेयजल व सीवरेज सुधार पर खर्च होंगे 20 करोड़, टेंडर प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से पेयजल आपूर्ति और सीवरेज निस्तारण के लिए 20 करोड़ रुपये की बड़ी योजना शुरू करने जा रहा है। इन विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले एक महीने में इनका निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम इस बजट से शहर में 1 ऊपरी जल निकाय टैंक, 4 स्वच्छ जल भंडार कक्ष, 2 प्रमुख स्थानों पर गंदे पानी की निकासी और मानसून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पाइपलाइन व चैंबर का निर्माण कराएगा।

इन प्रमुख योजनाओं पर शुरू होगा काम:

वसुंधरा क्षेत्र: वार्ड-89 (वैशाली खंड-5) में 3.10 करोड़ की लागत से जलाशय और वार्ड-97 (चंद्र नगर रामप्रस्थ) में 1.80 करोड़ से 300 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जल भंडार कक्ष बनेगा।
विज्ञापन


मोहन नगर व विजयनगर क्षेत्र: पंचशील बस्ती (वार्ड-29), शालीमार उद्यान (वार्ड-37) और सुदामापुरी क-खंड (वार्ड-07) में 1.80-1.80 करोड़ रुपये की लागत से 300 किलोलीटर क्षमता के तीन स्वच्छ जल भंडार कक्ष बनाए जाएंगे।

शहर क्षेत्र: वार्ड-50 (नूर शांति नगर) में 3 करोड़ रुपये की लागत से 300 मिलीमीटर व्यास की 2200 मीटर लंबी नवीन पक्की सीवर लाइन बिछाई जाएगी।

जलभराव से मुक्ति: शहर के 11 स्थायी जलभराव वाले स्थलों पर 6.86 करोड़ रुपये की लागत से लोहे की पाइपलाइन बिछाने और चैंबर निर्माण का कार्य होगा।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि नूर शांति नगर पिछले 40 वर्षों से जलजमाव और गंदे पानी की भीषण समस्या झेल रहा है, निर्माण कार्य के होने से अब स्थानीय निवासियों को स्थायी राहत मिलेगी। वहीं, 11 स्थानों पर जल निकासी की पक्की व्यवस्था होने से नगर निगम को हर साल मानसून के दौरान ट्रैक्टर और पंप लगाने पर होने वाले भारी खर्च से भी मुक्ति मिलेगी।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा ताकि जनता को समय पर शुद्ध पेयजल और जल निकासी की सुगम सुविधा मिल सके। इन सभी परियोजनाओं से लाखों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें