लोनी। थानाक्षेत्र में सलमान होटल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टाटा पंच कार में टक्कर मार दी। पीड़ित ने ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पंचशील कॉलोनी भोपुरा निवासी राहुल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ नवंबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी टाटा पंच कार से बहन के घर जा रहे थे। उनकी कार जब सलमान होटल के पास पहुंची तो तेज और लापरवाह चालक ने कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। पीड़ित ने ट्रक के नंबर के आधार पर शिकायत दी। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।