फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाईदूज पर घर जाने वालों की कौशांबी बस अड्डे पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भाईदूज पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ मंगलवार को कौशांबी बस अड्डे पर उमड़ी। दिल्ली-एनसीआर से पश्चिमी यूपी और आसपास के जिलों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से बस अड्डे पर दिनभर चहल-पहल रही। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। वहीं, कई बसों में सीटें भरने के बाद यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम छह बजे तक आनंद विहार, कश्मीरी गेट, सराय काले खां और कौशांबी बस अड्डे से कुल 1530 बसों का संचालन हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1482 बसें चली थीं। भाईदूज के लिए इस बार मंगलवार को करीब 91 हजार से अधिक लोगों ने सफर किया। इस तरह पिछले साल के मुकाबले 48 बसों का संचालन अधिक हुआ। कौशांबी बस अड्डे से शाम छह बजे तक 586 बसें रवाना हुईं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 564 बसों का संचालन हुआ था। यहां से 22 बसें अधिक चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें