फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ रोड पर दर्दनाक हादसा: चार को मारी ट्रैक्टर ने टक्कर, उछलकर दूर गिरे सभी; महिला की मौत और तीन घायल

Thu, 19 Feb 2026 07:30 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर

सार

Delhi Meerut Road Accident: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चार पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। महिला की मौत और तीन घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर थाने के सामने बृहस्पतिवार दोपहर  तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत मेें ले लिया है।

विज्ञापन

 
दयापुरी कॉलोनी निवासी कांता देवी(47) कॉलोनी निवासी सपना के साथ बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बाजार से सामान खरीदने जा रही थी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर थाने के सामने कांता देवी सपना व अन्य लोगों के साथ सड़क पार कर रही थी। 

इसी बीच गाजियाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों उछलकर काफी दूर जा गिरे। हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 
विज्ञापन


चीख पुकार सुन कर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने  कांता देवी को मृत घोषित कर दिया,जबकि शंभू सहाय ,उनकी पुत्री सपना सहाय निवासी उमेश  पार्क कॉलोनी व सोनम निवासी निवासी दयापुरी को हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक किसान को हिरासत में ले लिया है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें