फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर झपकी से हादसा: कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी के पास गिरी, 10 मिनट में मिली मदद

Sat, 04 Apr 2026 07:38 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

मुरादनगर के व्हिंग गांव के पास हादसा हो गया। जब चालक को झपकी लग गई और कार अनियंत्रित होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से हिंडन नदी पुल के पास नीचे गिर गई।
विज्ञापन
हिंडन नदी के पुल पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर व्हिंग गांव के के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी के पास नीचे गिर गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 26 निवासी विपिन भाटी, डॉ.अभिलाषा व प्रत्यक्ष राज शर्मा के साथ कार से शिमला घूमने के लिए गए थे। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे नोएडा लौट रहे थे।

विज्ञापन


बताया कि जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर  व्हिंग गांव के पास पहुंचे तो अचानक चालक को झपकी लग गई, कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी पुल के पास से नीचे गिर गई। गनीमत रही है कार नदी किनारे पर गिरी। कार नदी पर गिरती तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था।

राहगीर ने कार पुल से नीचे गिरने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार से किसी तरह तीनों को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि हादसे में कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना के 10 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  
विज्ञापन


डॉक्टर की सूचना पर समय से पहुंची पुलिस 
थानाक्षेत्र निवाड़ी के सुहाना गांव निवासी डॉ. शाहबाज चौधरी ने कार को पेरिफेरल से नीचे गिरते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें