लोनी। संगम विहार कॉलोनी में तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बुजुर्ग और उनकी दो वर्षीय पोती पर पलट गया। हादसे में बुजुर्ग के पैर और बच्ची के सिर में चोट आई। बच्ची के सिर में आठ टांके आए। अमित ने पुलिस को बताया कि नौ सितंबर रात करीब 10 बजे उनके ससुर पोती के साथ घर के सामने गली में बैठे थे। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक और उसका साथी नशे में थे। हादसे के बाद दोनों ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।