फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार डंफर ने मोपेड बाइक पर आ रहे पिता पुत्री को टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह आवास विकास परिषद कार्यालय के सामने दोपहिया सवार डेयरी संचालक पिता और पुत्री को रांग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए पिता-पुत्री को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया। डेयरी संचालक बुखार से पीड़ित बेटी को दवा दिलाने के लिए मंडोला पीएचसी जा रहे थे। मृतका शिवानी को डेढ़ माह पहले ही विवाह हुआ था और वह मायके आई हुई थीं। घटना के बाद डेयरी संचालक के परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पीड़ित परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

डेयरी संचालक ओम प्रकाश (60) परिवार के साथ राम पार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में रहते थे। परिजन ने बताया कि ओम प्रकाश की बेटी शिवानी (20) की तबीयत खराब थी। बुधवार को वह बेटी को दोपहिया सवारी पर बैठाकर सुबह करीब सवा ग्यारह बजे मंडोला स्थित पीएचसी से दवाई दिलाने जा रहे थे। जब वह आवास विकास परिषद स्थित मंडोला विहार योजना कट पर पहुंचे तो सामने से रांग साइड तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन व चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और पिता-पुत्री की मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-राेकर बुरा हाल हो गया है।

डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
डंपर चालक की लापरवाही से चंद पलों में दो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने बताया कि शिवानी की शादी 26 अप्रैल 2026 को ही दिल्ली के करावल नगर निवासी दीपांशु से हुई थी। शिवानी के सीने में संक्रमण था और उसी के इलाज के लिए पिता के साथ अस्पताल के लिए जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओम प्रकाश की मोपेड की काफी धीमी थी और वह स्वास्थ्य केंद्र के लिए मंडोला विहार के कट से मुड़ने ही वाले थे कि सामने से आकर डंपर ने दोनों को कुचल दिया। राहगीरों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और डंपर को जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिद्धार्थ गौतम, एसीपी लोनी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें