लोनी। कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक यामीन के घर के गेट में घुस गई। हादसे में घायल हुसैन (45) को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि हुसैन परिवार के साथ लोनी के मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहते थे और सोमवार सुबह बाइक से प्रेमनगर गए थे। बाइक की तेज थी और अनियंत्रित होकर प्रेमनगर स्थित यामीन के मकान के दरवाजे से टकरा गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि गेट बंद था या खुला था, इसका पता लगाया जाएगा। शिकायत के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।