फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्पेशल जज विमल त्रिपाठी का निधन, न्यायालय में शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला न्यायालय गाजियाबाद में तैनात एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज (पॉक्सो एक्ट) विमल त्रिपाठी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिला न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और सभी अदालतों में शोक प्रस्ताव जारी किया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले 47 वर्षीय विमल त्रिपाठी लंबे समय से किडनी फेलियर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका दिल्ली स्थित एम्स और एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह डायलिसिस पर थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। विमल त्रिपाठी का तबादला हाल ही में आठ जुलाई को गाजियाबाद जिला न्यायालय में हुआ था, जहां उन्होंने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज (पॉक्सो एक्ट) के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह उन्नाव में एडीजे (फास्ट ट्रैक कोर्ट) के पद पर तैनात थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। सभी ने उन्हें एक कर्मठ, सरल और कर्तव्यनिष्ठ न्यायिक अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके असामयिक निधन को न्यायिक सेवा के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें