गाजियाबाद। कोरोना के प्रति सबसे अधिक वृद्ध और बच्चे संवेदनशील हैं। इसलिए प्रशासन द्वारा जितने भी वृद्धाश्रम हैं उसपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शासन द्वारा निर्देश हैं कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सहित स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जिले में जो भी वृद्धाश्रम का संचालित किए जा रहे हैं उनसब में चिकित्सीय सुविधाओं उपलब्ध कराने से लेकर अन्य सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संचालति वृद्धाश्रम का समय-समय पर निरीक्षण करके संक्रमण से बचाव के प्रबंध की मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी संजय व्यास ने बताया कि वृद्शार्म में रोजाना सेनिटाइजेशन से लेकर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही उनके खानपान पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सभी को सोशल डिस्टेंस का भी पालन कराया जा रहा है। इसके अलावा इनके चिकित्सीय जांच आदि की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।