फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोनेट सीसी ने 73 रन से जीता मैच

विज्ञापन
नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में आयोजित संदीप सूरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में खेलते ख
विज्ञापन
गाजियाबाद। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को बॉडीकेयर कप संदीप सूरी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। टूर्नामेंट का पहला मैच सोनेट सीसी और ग्रीनफील्ड्स क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मैच में सोनेट सीसी ने 73 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर ग्रीनफील्ड्स क्रिकेट अकादमी ने गेंदबाजी चुनी। सोनेट सीसी ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट खोकर 335 रन बनाए। आदित्य भंडारी ने 85, श्रेयांश ने 71 और शिवम ने 56 रन बनाए। विरोधी टीम से सय्यद ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीनफील्ड्स क्रिकेट अकादमी 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 262 रन ही बना पाई।
कप्तान देव दुबे की 114 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। रोहित शर्मा ने 46 रन बनाए। सोनेट सीसी से गेंदबाजी में शुभ शर्मा ने चार, प्रसिद्ध अवस्थी और मनन भारद्वाज ने दो-दो विकेट लिए। शुभ शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ वीवीआईपी ग्रुप के सीएमडी प्रवीण त्यागी ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विवेक भाटी, योगेश चोपड़ा, पूर्व ओलंपियन हरिवंश लाल सूरी, टूर्नामेंट अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, विपुल अग्रवाल, मनोज ढल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें