फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: डांट से नाराज 15 वर्षीय बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, सोते समय किया हमला

Sat, 07 Nov 2026 12:26 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 3:15 बजे बुध बाजार आशियाना सिटी निवासी चांदनी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके 58 वर्षीय पति इरफान की उनके 15 वर्षीय बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी कोतवाली क्षेत्र की आशियाना सिटी कॉलोनी में पिता की डांट और मारपीट से नाराज 15 वर्षीय किशोर ने सोते समय धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 3:15 बजे बुध बाजार आशियाना सिटी निवासी चांदनी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके 58 वर्षीय पति इरफान की उनके 15 वर्षीय बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। बताया गया कि पिता ने किसी बात को लेकर बेटे को डांटा और उसके साथ मारपीट की थी। इसी बात से नाराज होकर किशोर ने वारदात को अंजाम दिया। 

घटना के बाद परिजन घायल इरफान को 50 अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें