फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कभी हल्की बूंदाबांदी, कभी निकली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मंगलवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। तड़के बूंदा-बांदी हुई। सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास मौसम थोड़ा साफ हुआ। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, फिर आसमान में बादल छाए। दोपहर बाद कुछ देर के लिए दो बार हल्की धूप निकली और फिर आसमान में घने बादल दिखने लगे और जहां-तहां बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

हवा की गति कम रहने से दिन में गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, एक दिन पहले अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार से तीन दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आकर 23 व न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति में इजाफा होने पर रात में सर्दी लगेगी। शनिवार के बाद फिर से मौसम बदलेगा और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें