फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसी ने ज्यादा बताया गृहकर किसी की मिली गलत गणना

विज्ञापन
नेहरू नगर स्थित जोनल कार्यालय पर हाउस टैक्स से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए बैठे पार्षद
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर जोनल कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित हुए विशेष कर समाधान शिविर में किसी भवन स्वामी ने अधिक कर की शिकायत दर्ज कराई तो कोई अपने मकान की गणना का सही आकलन कराने पहुंचा। कई लोग पुराने बकाया को जमा करने और म्यूटेशन की समस्या लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने दावा किया कि समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर के राजकुमार पुंडीर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके यहां अधिक कर बनाकर भेजा गया है। वहीं के रहने वाले सुनील दत्त शर्मा ने शिकायत में बताया कि उनके मकान की गणना सही नहीं होने से अधिक कर बन रहा है। अधिकारियों ने गणना को सही करने का तरीका उनको बताया तो कर कम हो गया।
शास्त्रीनगर की मिथलेश ने बताया कि 2015 में उनके नाम के आगे शर्मा की बजाय त्यागी लिख दिया गया। काफी समय तक उनको इसका पता नहीं चला। इसको ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन कभी अधिकारी नहीं मिले तो कभी उनको समय नहीं मिला। अधिकारियों ने नाम सही कराने की प्रक्रिया शुरू कराई।
विज्ञापन

भवन स्वामी विष्णु शर्मा चार का बकाया जमा करने आए। इस मौके पर पार्षद अमित त्यागी के अलावा राजस्व निर्धारण अधिकारी सुभाष चंद्र भारती, कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय, राजस्व निरीक्षक प्रकाश सिंह गर्ब्याल, वार्ड लिपिक संजय शर्मा और धीर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
सुभाष चंद भारती ने बताया कि 30 से अधिक लोगों ने अपनी समस्या दर्ज कराई है। आगे इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे ताकि लोगों की समस्या का आसानी से समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें