फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंचा शख्स, गुर्दा में फंसा ठोस सामान; बिना सर्जरी डॉक्टरों ने निकाला बाहर

Mon, 20 May 2024 02:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक शख्स के गुर्दा में ठोस सामान फंस गया था। जो काफी फिसलन वाला था। बाद में इसे जांच के बाद डॉक्टरों ने बाहर निकाला। 
विज्ञापन
Medical, Doctor - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीज के गुर्दा में फंसा ठोस सामान बिना सर्जरी के एंडोस्कॉपी विधि के जरिए निकाला। डॉ. कुणाल दास ने बताया कि एक 45 वर्षीय पुरुष मरीज को मल त्याग में कठिनाई और गुर्दा में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला कि मरीज ने गुर्दा में एक मेटोलिक हार्न बॉडी (ठोस सामान) फंसा है। यह वस्तु एक व्यक्तिगत उपकरण थी, जिसे पेट के एक्स-रे और कोलोनोस्कोपी के माध्यम से देखा गया।

चिकित्सका ने बताया कि पहले की कोलोनोस्कोपी के प्रयास असफल रहे क्योंकि वस्तु अत्यधिक फिसलन भरी थी। इसके बाद विशेषज्ञ सर्जन डॉ. विजय पांडे के सहयोग से ठोस वस्तु को सुरक्षित रूप से निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें