फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संपत्ति कर जमा करने की रफ्तार पर सॉफ्टवेयर ने लगाया ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम की ओर से मई से जुलाई की अवधि के संपत्ति कर पर 20 फीसदी की छूट दी गई है। इसके बावजूद करदाता टैक्स जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह है टैक्स वसूली सॉफ्टवेयर का अपडेट न होना। नतीजा यह है कि बड़ी संख्या में लोग टैक्स जमा नहीं कर पा रहे हैं और रोज उन्हें निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। निगम ने यह छूट सीमित समय के लिए दी है, लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों के चलते वसूली की प्रक्रिया लगभग ठप हो गई है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से नगर निगम के विभिन्न काउंटरों पर टैक्स जमा करने आए लोग परेशान होकर लौट रहे हैं। जोनल प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि ज्यादातर लोग ऐसे दिनों में ही टैक्स जमा कराना पसंद करते हैं जब उन्हें कुल रकम में कुछ छूट मिले। वहीं, ऐसे समय में टैक्स की वसूली भी और दिनों से अधिक होती है। हालांकि उन्होंने आने वाले तीन-चार दिनों में सॉफ्टवेयर के खुलने की उम्मीद भी जताई है। वहीं सॉफ्टवेयर अपडेट ना होने के चलते लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जल्द ही छूट के नए स्लैब निकालने की बात सामने आई है। करदाता सुनील ने बताया कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो छूट का कोई फायदा नहीं रहेगा। ऐसे में लोगों की मांग है कि नगर निगम जल्द ही सॉफ्टवेयर की समस्या को दूर करे ताकि समय रहते लोग टैक्स जमा कर सकें और छूट का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें