फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर को फ्लैट से निकालकर तीसरी मंजिल से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के न्यू शांतिनगर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऋषिराज की उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने फ्लैट में घुसकर पिटाई की और जबरन बाहर निकालकर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। ऐसे में उनकी रीढ़ की हड़्डी, बाएं पैर और बाएं आंख के पास गंभीर चोट आई है। इस मामले में ऋषिराज के चाचा रामानंद सिंह ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में अंकित कुमार, कृष्णवीर, सोनू कुमार, आयुषी कुमारी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रामानंद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा ऋषिराज सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह उनकी सोसायटी के पड़ोस में निधि वन सोसायटी में रहता है। रोजाना की तरह 20 सितंबर की रात वह उनके घर से खाना खाकर अपने घर चला गया। वहां उसके पड़ोस में रहने वाले अंकित कुमार, कृष्णवीर, सोनू कुमार, आयुषी कुमारी व अन्य लोग उसके फ्लैट में पहुंच गए और मारपीट करते हुए ऋषिराज को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उन्होंने बताया कि उसकी रीढ़ का ऑपरेशन हुआ है। हालात गंभीर है। 23 सितंबर को उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें